जरूरत से ज्यादा विटामिन सी लेना हो सकता है खतरनाक

जरूरत से ज्यादा विटामिन सी लेना हो सकता है खतरनाक

सेहतराग टीम

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। इसी को देखते हुए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई इम्यून सिस्टम मजबूत कर रहा है तो कई काढ़ा का सेवन कर रहा है। वहीं कुछ लोग हैं जो विटामिन सी का प्रयोग अधिक कर रहे हैं, लेकिन ये उनके लिए नुकसानदायक भी साबित हो रहा है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतना ही विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें। इससे क्या नुकसान होता है आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे। तो आइए जातने हैं कि विटामिन सी युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

जरूरत से ज्यादा विटामिन सी लेने के नुकसान (Vitamin C Side Effect in Hindi):

पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं

विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करने से पेट से संबंधित समस्याओं का खतरा भी रहता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

किडनी के लिए नुकसानदायक

अधिक मात्रा में विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने से किडनी से संबंधित समस्याओं का भी खतरा रहता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

सिरदर्द की समस्या हो सकती है

विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करने से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन अधिक मात्रा में न करें। 

अनिद्रा की समस्या हो सकती है

अधिक मात्रा में विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है

विटामिन सी से युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है। आयरन की मात्रा बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना से बचने के चक्कर में ज्यादा पानी न पीना, जानलेवा है, जानें कितना पानी पीना चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।